लखनऊ, 21जून , पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ द्वारा मिनी स्टेडियम गंगागंज लखनऊ में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ तथा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों से आये विद्यार्थियों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों को प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी अंगद सिंह ,की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया।

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन मस्तिष्क का निवास करता है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर पाता है और कार्य में गुणवत्ता भी बनी रहती है जिसके लिए प्राणायाम और योग का महत्व चिकित्सा विज्ञानियों द्वारा स्वीकार किया गया है। इसके महत्व को देखते हुए दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जिसमें विभिन्न स्तर पर योग शिविर तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम का प्रारंभ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी अभिषेक देव एवं आचार्य लोकेंद्र जी के उद्बोधन तथा भजन से हुआ। बाराबंकी के प्रसिद्ध किसान एवं पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त रामसरन वर्मा का स्वागत पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष नागेश कुमार द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक ओंकार नाथ सिंह ने योग का महत्व बड़े विस्तार से समझाया तथा योग से संबंधित कई क्रियाएं और प्राणायाम कराया। योगाभ्यास के कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ, सीपीएल पब्लिक इंटर कॉलेज, लक्ष्मणपुर हरदोइया, पंचशील इंटर कॉलेज अनैया,माया देवी इंटर कॉलेज अचली खेड़ा, श्री दुर्गे मां बाल गोविंद इंटर कॉलेज, अचली खेड़ा, बैजनाथ गर्ल्स इंस्टिट्यूट मंगलपुर, रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज गोसाईगंज,देवाधिदेव महादेव गुरुकुल रहमतनगर के विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ पंक्तिबद्ध होकर मिनी स्टेडियम के मैदान में बैठे तथा रुचि पूर्वक योग सीखा। पतंजलि योग समिति द्वारा सभी विद्यार्थियों सभी बालिकाओं को सलवार सूट और चुनरी तथा बालकों को टी-शर्ट योगाभ्यास करने के लिए प्रदान की गई थी। बच्चों ने ध्यानपूर्वक योग प्रशिक्षक द्वारा बताये गये योगासन सीखे।

कार्यक्रम के पश्चात प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह,एम एल सी अंगद सिंह ने कार्यक्रम के शानदार सफल आयोजन के लिए पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा एवं उनकी सभी कार्यकर्ताओं की टीम को बधाई दिया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को नाश्ता, जलपान आदि कराया गया। इस दौरान भजन मंडली द्वारा कई भजन गाये गये तथा गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा एवं पतंजलि लखनऊ प्रभारी उदयराज वर्मा तथा अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन द्वारा बताया गया कि जो योग सिखाए गए हैं वह बड़े ही आसान हैं और इन्हें आप प्रतिदिन घर पर करिये तथा इसकी उपयोगिता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करिए क्योंकि कहा जाता है ‘योग भगाये रोग’। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिंपल और नागेश कुमार पतंजलि योग समिति गंगागंज एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा,कबीरमठ मूंजापुर से बाबा प्रांजल दास,साधक शेर बहादुर थापा,अलका वर्मा,सरिता तिवारी, जमुना शाह आदि उपस्थित रहे।
