लखनऊ , 08 जून , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट ) ने खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सोहन लाल वर्मा, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव, आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रणविजय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है ,
यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-एकजुट की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया है कि शेष सीटों पर भी जल्द ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी को पुन : उम्मीदवार बनाया है जबकि माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) ने संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी ने लखनऊ पब्लिक स्कूल (LPS ) के प्रबंधन से जुड़े सुशील कुमार सिंह को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है . इन सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिए हैं, हालांकि अभी तक चुनाव की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है
