सतना, ०8 जून । मध्य प्रदेश के सतना जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में कथित रूप से हो रही हैवी ब्लास्टिंग ( Heavy Blasting in Mines ) को लेकर ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए भारी विस्फोट किए जा रहे है जिससे आसपास के गांवों में कंपन महसूस हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग ( Heavy Blasting in Mines ) के दौरान कई बार इतनी तेज आवाज और कंपन होता है कि लोग भयभीत हो जाते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पशु पालकों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण खनन कंपनियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन खनन क्षेत्रों में होने वाली ब्लास्टिंग ( Heavy Blasting in Mines ) की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराए तथा कंपन, ध्वनि और पर्यावरणीय मानकों का परीक्षण सार्वजनिक रूप से कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी गतिविधियां नियमों के अनुरूप संचालित हो रही हैं तो इसकी जानकारी भी जनता के सामने रखी जानी चाहिए।
सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी मामले ( Heavy Blasting in Mines ) को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि खनन गतिविधियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
इधर, क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों ( Heavy Blasting in Mines ) के बीच लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। नागरिकों का कहना है कि केवल औपचारिक निरीक्षणों से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नियमित निगरानी, पारदर्शी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना स्थिति में सुधार संभव नहीं है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि हैवी ब्लास्टिंग ( Heavy Blasting in Mines ) और उससे उत्पन्न समस्याओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे उन भूमंडलीकरण को डिस्टर्ब करने वालो को और उन आधिकारीयो को भी बेनकाब कर जगह और फॉर्मा तो सत्यापित करने के काम में पीछे नही रहेगें । आज मैहर जिले में बिगड़ रहे भूमंडलीकरण को सुरक्षा एवं संरक्षण देने के कार्यो के प्रति मैहर कलेक्टर अपनी रुचि लेकर प्रथमिकता मे जोड कर इन हैवी ब्लास्टिंग से क्षेत्रीय आमजन को राहत दिलाये ।
