जांजगीर-चांपा, 03 जून . मनुष्य निर्माण से ही राष्ट्र का पुनरुत्थान संभव है – स्वामी विवेकानन्द के उद्देश्य को लेकर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जांजगीर चांपा जिले का बैठक संपन्न हुई,
Latest janjgir champa News : स्वामी जी की उक्त अवधारणा को संप्रेषित करने के उद्देश्य से, विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा जांजगीर-चांपा ( Vivekananda Kendra janjgir champa ) की आवश्यक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ तीन ओंकार एवं प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम संयोजक जयंत सिंह क्षत्रिय द्वारा किया गया। तत्पश्चात विवेक पांडेय द्वारा विवेकानन्द केन्द्र का परिचय उपस्थित प्रबुद्ध जन समूह को दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. उल्हास वारे, मध्य प्रांत, छत्तीसगढ़ विभाग सह-संचालक जी ने अपने उद्बोधन में कहा की वर्तमान सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए विवेकानन्द केन्द्र ६० वर्षों से कार्य कर रहा है।

भारतीय विचार धारा से संबंधित अनेक संगठन आज समाज की चुनौतियों और उसके समाधान में निरन्तर प्रयास रत भी है।
आवश्यकता है व्यक्ति और मनुष्य निर्माण की, अर्थात जो अन्तर्निहित शक्ति को व्यक्त कर सके वह व्यक्ति और जो अपने मन को साधना से अमन कर सके वह मनुष्य। विवेकानन्द केन्द्र का योग प्राण स्वर है।निश्चित समय में निश्चित स्थान पर कि गई साधना से व्यक्ति और मनुष्य निर्माण कार्य संभव है।
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी ( Vivekananda Kendra janjgir champa ) अपने अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन के माध्यम से साधना में लगा है। हम अमृत परिवार की संकल्पना से परिवार में करणीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हैं। फलस्वरूप परिवार विघटित न हो।क्योंकि परिवार ही राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई है। यदि परिवार एकजुट है तो राष्ट्र सशक्त है। यदि हमने देश के हर नागरिक को मनुष्य बना दिया, जैसा कि स्वामी जी कहते थे स्वयं पर विश्वास करने वाले केवल मनुष्य बनो, मनुष्य बनो, और उसके निर्माण कि प्रकिया का अभ्यास करो,तो राष्ट्र का पुनरुत्थान अवश्य संभव है, संभव करे असंभव को भी वही व्यक्ति और मनुष्य है।

बैठक में “आत्म सत्ता की साधना”
विषय पर स्वाध्याय भी रखा गया था जिस पर उपस्थित सभी प्रबुद्ध वर्ग ने अपने विचारों से अवगत कराया। बैठक का समापन माननीय दशरथ नामदेव जी द्वारा शांति पाठ मंत्र से सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रो बी के पटेल संजय वस्त्रकार गोपेश तुलस्यान ओमप्रकाश साहू मन्मथ नाथ दामोदर चौधरी सरोज पटेल देवनारायण रामसागर रुद्रप्रताप सिंह प्रदीप महंत उमाशंकर निर्मलकर अयन जैन आर के विश्वकर्मा केशव कौशिक के डी वैष्णव मनीष सिंह अमित एवं विवेकानन्द केन्द्र के शुभचिंतक एवं दायित्व वान कार्यकर्ता सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
