लखनऊ, 29 मई , ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) की रोवर्स टीम ने भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तराखंड के रमणीय पर्वतीय क्षेत्र शीतलाखेत, अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय साहसिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा की प्रेरणा, संरक्षण एवं मार्गदर्शन में तथा नोडल अधिकारी डॉ. उधम सिंह एवं इंचार्ज रोवर्स डॉ. मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) की टीम ने इस साहसिक अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।यह राज्य साहसिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहस, टीम भावना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow : कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्वतीय ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, सामूहिक नेतृत्व, कैम्पिंग एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। विश्वविद्यालय के रोवर्स ने इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा, दक्षता एवं अनुशासित कार्यशैली का परिचय दिया।
यह भी पढ़ें
