शाहजहांपुर , 28 मई , पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख स्वामी चिन्मयानंद ने अपनी 550 करोड़ की संपत्ति स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय ( Swami Shukdevanand State University ) के नाम दान कर दी हैं। सब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर स्वामी चिन्मयानंद ने पूरी प्रक्रिया पूरी की। राज्यपाल की ओर से बरेली के उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर चौहान ने दान पत्र पर हस्ताक्षर किए। इससे रजिस्ट्री विभाग को 2 करोड़ 15 लाख का निबंधन शुल्क मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे पहली बार 1991 में बदायूं लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसे बाद वह 1998 में मछली शहर और 1999 में जौनपुर से लोकसभा सांसद रहे।
