लखनऊ , 24 मई , भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के होने वाले चुनाव के लिए अपने 5 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है . इनमें लखनऊ से स्नातक क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह को पुन : उम्मीदवार घोषित किया है . वे वर्तमान में लखनऊ स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं .
इसी प्रकार लखनऊ से ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी को पुनः प्रत्याशी बनाया है . उमेश द्विवेदी भी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं . इस प्रकार लखनऊ से दोनों उम्मीदवारों को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है . भारतीय जनता पार्टी ने आगरा स्नातक क्षेत्र से मानवेन्द्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीश चंद्र शर्मा को पुनः उम्मीदवार घोषित किया है. शर्मा ने ही शिक्षक विधायक दल के बड़े नेता रहे ओम प्रकाश शर्मा को पिछले चुनाव में पराजित किया था .भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आज 24 मई को उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है.
आगरा स्नातक क्षेत्र से मानवेन्द्र प्रताप सिंह , बरेली- मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से डाक्टर हरी सिंह ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया है .

