प्रयागराज , 23 मई , इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज ( University of Allahabad ) में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित अमरनाथ झा छात्रावास के नवीनीकृत भवन का लोकार्पण किया। छात्रावास में 136 कमरे हैं। इस मौके पर उनके साथ कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एनके शुक्ल, छात्रावास के संरक्षक प्रो. अनुपम पांडेय और अधीक्षक डा. प्रदीप कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

University of Allahabad : इस मौके पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने छात्रावास ( Amaranatha Jha Hostel ) के दोनों भवनों का निरीक्षण किया और अधिकरियों को दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विश्वविद्यालय का पुराना गौरव वापस लौटाया जाए। इसी क्रम में प्रतिष्ठित अमरनाथ झाा छात्रावास का नवीनीकरण करवाया गया है। पिछले वर्ष हुए पुराछात्र सम्मेलन में इस भवन को नवीनीकृत करने की मांग उठी थी। अमरनाथ झा हॉस्टल का इतिहास बहुत स्वर्णिम रहा है, यहां से पढ़कर निकले कई छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय राजस्व सेवा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर देश की सेवा की है और आज भी कर रहे हैं। भवन के मुख्य हॉल में प्रतिष्ठित पुराछात्रों के नामों को अंकित किया है जिससे यहां आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित मिले।

विदित रहे कि अमरनाथ झा छात्रावास ( University of Allahabad ) को पहले मूर हास्टल के नाम से जाना जाता था। छात्रावास की स्थापना 1911 में हुई थी। विश्वविद्यालय की भव्य विरासत के प्रमुख शिल्पकारों में से एक डॉ. ए.एन. झा के सम्मान में, 1956 में इसका नाम बदलकर अमरनाथ झा छात्रावास कर दिया गया।
University of Allahabad news : संस्थान के निर्माण में डॉ. झा का विशेष योगदान रहा है। प्रो. ए एन झा ने 1928 से 1947 तक वार्डन के रूप में इस छात्रावास में अपनी सेवाएं दीं। विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद भी उन्होंने वार्डन के रूप में अपना पद जारी रखने का निर्णय लिया, यह छात्रावास में रहने वालों के प्रति उनके विशेष स्नेह को दर्शाता है।
