गोंडा , 23 मई , विश्व जैव विविधता दिवस ( International Day for Biological Diversity ) के अवसर पर कृषि संकाय द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज विज्ञान परिसर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैव विविधता मानव जीवन का आधार है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी पर जीवन संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से जैव विविधता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है और समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों ने भी जैव विविधता संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ घनश्याम द्विवेदी, डॉ विनय पांडे, डॉ स्मिता सिंह, डॉ डीपी सिंह, डॉ श्रीकांत, डा करुणेश कुमार दूबे एवं मानसी पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करीब 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर, विचार एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अंत में आयोजक विभाग द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति नई चेतना जागृत हुई।
