रेवाड़ी , 18 मई , गर्मी में सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि बेजुबान पक्षियों को भी राहत की जरूरत होती है। इसी ध्येय वाक्य के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रेवाड़ी, हरियाणा द्वारा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ( Indira Gandhi University Meerpur – IGU Meerpur Rewari) में “सकोरा अभियान” चलाया गया, जिसके अंतर्गत पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर सकोरे लगाए गए ताकि भीषण गर्मी में उन्हें पानी मिल सके।

IGU Meerpur Rewari | Campus Samachar : इस पुनीत अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह जी के करकमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में परमिंदर सैनी प्रदेश सह-मंत्री व जिला संगठन मंत्री रेवाड़ी , दिशा चावला (प्रांत सह–छात्रा प्रमुख), युधिष्ठिर धनखड़ (विभाग संयोजक रेवाड़ी , विनीत यादव ईकाई अध्यक्ष इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , गरिमा सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। “सेवा ही संगठन” के भाव के साथ प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण हेतु यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

