- बेटियों को सशक्त, स्वावलंबी और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने का सर्वोत्कृष्ट माध्यम है शिक्षा : डॉ लीना मिश्र
- बालिका विद्यालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” का आयोजन
लखनऊ , 14 मई , बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College Lucknow | Campus Samachar ) में 13 मई को बिटिया फाउंडेशन के तत्वावधान में “प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना तथा समाज में बालिका शिक्षा ( Balika Vidyalaya Inter College Lucknow | Campus Samachar ) के महत्व को और अधिक सुदृढ़ करना था। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बेटियाँ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College Lucknow | Campus Samachar ) की प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, मुख्य अतिथि लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जे. एन. शुक्ला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, फाउंडेशन की संरक्षिका श्रीमती पूजा अग्रवाल, संयोजक श्रीमती एकता अग्रवाल, डालीगंज के पार्षद सुदर्शन कटियार, मीडिया प्रभारी शिवाकांत तिवारी तथा कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता एवं टेक्सटाइल डिज़ाइनर डॉ. अनीता वर्मा का विशेष स्वागत किया।

Balika Vidyalaya Inter College Lucknow | Campus Samachar : कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने बिटिया फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को न केवल प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें आगे बढ़ने का आत्मबल भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बेटियों को सशक्त, स्वावलंबी और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। समारोह में बत्तीस मेधावी छात्राओं को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जे. एन. शुक्ला एवं बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए इनकी आवश्यकताओं को पूरा करते रहने का आवश्वासन दिया। अपने संबोधन में मनीष गुप्ता ने कहा कि बिटिया फाउंडेशन विगत कई वर्षों से बालिकाओं की शिक्षा, सम्मान और उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, उत्तरा सिंह, ऋचा अवस्थी, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मंजुला यादव, मीनाक्षी गौतम एवं रितु सिंह उपस्थित रहीं। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। समारोह ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
