साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा 11 मई को
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 5 मई, महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्ब्ध्द मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित बाल संरक्षण इकाई एवं बाल काल्याण समिति में परामर्शदाता, लेखापाल, आउटरीच वर्कर एवं सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पदों पर भर्ती के प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम पात्र, अपात्र एवं वरीयता सूची जिले की वेबसाईट हंनतमसं.चमदकतं.उंतूंीपण्बहण्हवअण्पद पर जारी कर दी गई है। साथ ही कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है।
उक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा 11 मई सोमवार को प्रातः 9 बजे से लिया जाएगा। आउटरीच वर्कर के लिए साक्षात्कार कार्यालय महिला एवं बाल विकास में और परामर्शदाता, लेखापाल एवं सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए कौशल परीक्षा लाइवलीहुड कॉलेज गौरेला में आयोजित किया गया है। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने कहा गया है।
