- प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को सम्मानित और पुरस्कृत किया।
लखनऊ, 25 अप्रेल . नगराम क्षेत्र में बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) के बोर्ड परीक्षा 2026 में अच्छे अंक से सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को सम्मानित और पुरस्कृत किया।

जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज हाई स्कूल (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) स्तर तक राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है जिसके कारण यहां पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उनके पास आवश्यक संसाधन की कमी रहती है परंतु बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर इस अभाव को सफलता में आड़े आने नहीं दिया और परीक्षा में बहुत अच्छे अंक लाकर सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे अन्य सुविधाएं बौनी हैं।

कार्यक्रम में सभी बच्चों को रोली का टीका और माला पहनाई गई तत्पश्चात नागेश कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा तथा उपस्थित शिक्षकों द्वारा पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इंटरमीडिएट में विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) स्तर पर प्रथम स्थान सुहानी 88% अंक लाकर प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान दिव्या ने 74.8% लाकर प्राप्त किया तीसरा स्थान पल्लवी 70.8% को मिला। चौथे स्थान पर नैंसी वर्मा 69.2% पांचवें स्थान पर भूमिका मिश्रा रहीं।

हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान मोहम्मद अनस ने 83.83% अंक लाकर प्राप्त किया। छात्र अनस ने बताया कि इस अच्छे परिणाम के पीछे मेरी मेहनत के अलावा सभी गुरुजनों और कक्षाध्यापक आदेश कुमार तथा विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं सभी विषयों के शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा है। हाईस्कूल में दूसरा स्थान अनीता कुमारी 82.33% का रहा। विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) स्तर पर तीसरा स्थान आनंदी ने 80% अंक लाकर प्राप्त किया, चौथे स्थान पर आंचल पुत्री संतराम 79.16% अंक के साथ रही।

सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमें शुरुआत से ही पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए समय-समय पर विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) में कराई जाने वाली गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए लेकिन घर पर कम से कम 4 से 5 घंटे अवश्य पढ़ाई करनी चाहिए। लक्ष्य और टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से परीक्षा के समय तनाव कम रहता है।
Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow : कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी नागेश वर्मा, पूर्व शिक्षक जे.पी.वर्मा,के.आर.वर्मा, शम्भू दत्त तथा प्रधानाध्यापक गुमानी खेड़ा अनिल कुमार वर्मा को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। नागेश वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया तथा बताया कि आप लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भविष्य में बैठेंगे जिसके लिए अभी से लक्ष्य बनाकर सतत प्रयत्नशील रहना होगा। शिक्षक शम्भू दत्त ने जनपद स्तर और राज्य स्तर की मेरिट में शामिल होने का प्रण उपस्थित विद्यार्थियों को दिलाया और आश्वासन दिया कि विद्यालय के गुरुजनों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रीकांत द्वारा किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राएं शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
