लखनऊ , 15 अप्रेल , भारतीय जनता पार्टी लखनऊ की ओर से नारी शक्ति वंदन के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं .इसी क्रम में भाजपा लखनऊ इकाई द्वारा भी जन जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं. संगठन के निर्देशानुसार और लखनऊ महानगर की ओर से आज 15 अप्रेल बुधवार प्रातः 9 बजे 1090 चौराहा गोमतीनगर से विधानसभा के सामने हजरतगंज तक नारी वंदन अधिनियम (महिलाओं का 33%आरक्षण) पास होने के सम्बन्ध में महिला स्कूटी रैली रैली का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य , क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा , महापौर सुषमा खर्कवाल सहित मातृ शक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। भाजपा लखनऊ की और से सभी मण्डल अध्यक्ष और पार्षदों से भी आग्रह किया गया है । यह जानकारी महानगर कार्यालय मंत्री दीपक शुक्ला की और से मीडिया को दी गयी है .
