बलिया, 07 अप्रेल . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) बलिया की जिला कार्य समिति, शाखा मंत्रियों तथा शाखा अध्यक्षों की संयुक्त बैठक 5 अप्रैल 2026 को संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई . इस बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पा रहा है.
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के सरंक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मूल संगठन के शिक्षक हैं. इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी सर्वाधिक है, हमें जो भी उपलब्धियां मिली हैं , वह हमारे संगठन के संघर्षों की बदौलत प्राप्त है, किंतु आज का अध्यापक सुविधा भोगी हो गया है तथा संगठन से रुचि नहीं रखता है, जिसके कारण जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उनके कार्यालय का भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. जिले में 179 फर्जी नियुक्तियों का वेतन देवेंद्र गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक ने रोक दिया था तथा अन्दरख़ाने कुछ ले देकर वेतन भुगतान प्रारंभ कर दिए, जिन्हें वेतन नहीं मिला वे माननीय उच्च न्यायालय में गए तथा माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 8 जनवरी 2026 को आदेश दिया क्योंकि राजस्व को वेतन मिलता है, अतः तीन सदस्यीय जांच समिति जिसमें शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश , वित्त नियंत्रक , तथा जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया की जांच समिति गठित करके निदेशालय के शिविर कार्यालय में नियुक्त की पत्रावली सहित उपस्थित होंगे.
शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने इस जाँच समिति की बैठक 8 अप्रैल को बुलाई है . माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडे गुट ) के प्रांतीय संगठन के संघर्षों का दबाव से शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने अपने आदेश दिनांक 9 फरवरी 2026 द्वारा विनियमित अध्यापक की सेवा उनकी नियुक्ति तिथि से निरंतर माना गया है. उक्त आदेश माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में दिया गया है. शिक्षकों – कर्मचारियों के अवशेष भुगतान की सीमा 2 लाख तक जिला विद्यालय निरीक्षक को, 2 लाख से चार लाख संयुक्त शिक्षा निदेशक को तथा 8 लाख तक की शिक्षा निदेशक को दिया गया है.

विषय में विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन से आच्छादित संगठन के बदौलत प्राप्त हुई है . उक्त अन्य प्रस्ताव में जिला सम्मेलन जो शिवपुर बसंतपुर में प्रस्तावित था कतिपय अब वहां संभव नहीं हो पा रहा है तथा अब समय काफी बढ़ गया है. इसलिए इस वर्ष सम्मेलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया . बैठक में संगठन के प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने उक्त विद्यालय के प्रबंध संचालक को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी है तथा कहा है कि प्रधानाचार्य की हठधर्मिता के कारण यह संभव नहीं हो पाया है . इसलिए अब नवंबर दिसंबर में अन्यत्र कराए जाने का निर्णय लिया गया है .

2026 में होने वाले विधान परिषद निर्वाचन के विद्यालयों को मत देय स्थल की सूची उपलब्ध कराई गई तथा सदस्यों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी शिक्षक का नाम छूट गया हो तो उनका प्रारूप 19 भरकर संबंधित ब्लॉक पर शीघ्र जमा कर दें . बैठक को दिनेश सिंह , देव कुमार सिंह, गोवर्धन पांडे, अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्रनाथ शुक्ला , अरुण भारती , निगम सिंह, हरिश्चंद्र, धनंजय पांडे , मनोज सिंह , जयप्रकाश श्रीवास्तव , अजय सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, अमरनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता बृजेश कुमार पांडे तथा संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया बैठक के अंत में टाउन इंटर कॉलेज से सेवा निवृत प्रधानाचार्य के युवा पुत्र तथा संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की पत्नी तथा टाउन टाउन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रवक्ता नंद गोपाल के निधन पर आकस्मिक पर शोक व्यक्त किया. उक्त जान कारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने संपन्न बैठक के बाद प्रदेश के संरक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह से हुई विस्तृत वार्ता के पश्चात आज यहाँ एक विशेष भेट वार्ता ये दी है। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को मामले की तीन सदस्यों की उच्च स्तरीय बैठक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता मे शिविर कार्यालय में आयोजित होगी .
