प्रयागराज , 01 अप्रेल , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने आज प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को मूल्यांकन केन्द्रों में परीक्षकों को जलपान भुगतान के बाबत मिल रही शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं .
आज एक आज 1 अप्रैल 2026 को जरिए अपने आदेश में परिषद सचिव ने कहा है कि पिछली वर्ष जिन पर मूल्यांकन केन्द्रों में परीक्षाओं को जलपान व्यय का भुगतान नहीं किया गया है, उसकी जांच कर तत्काल आख्या प्रस्तुत करें. इसके साथ ही वर्तमान मूल्यांकन केन्द्रों में मूल्यांकन कार्य खत्म होने के बाद परीक्षकों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए. सचिव ने यह भी आदेशित किया है कि यदि किसी मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के लिए पर्याप्त राशि नहीं है और अधिक राशि की आवश्यकता है तो वह मांग पत्र प्रस्तुत करें.

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी सहित कई अन्य शिक्षक नेताओं ने मूल्यांकन केदो में परीक्षकों को समय से जलपान न दिए जाने की शिकायत की थी. इसके साथ ही यह भी बताया था कि कई मूल्यांकन केदो में शिक्षकों को दिए जाने वाले जलपान की राशि में भी घपला किया जा रहा है. शिक्षकों को न तो समय से जलपान दिया जाता है और ना ही जलपान के बदले में उन्हें राशि प्रदान की जा रही है. प्रदेश भर से जगह-जगह से मिल रही इन शिकायतों के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए आज यह आदेश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के पास विभिन्न जिला इकाइयों से जलपान भुगतान को लेकर शिकायत प्राप्त हो रही थी . इसलिए शिक्षक नेता त्रिपाठी ने उन सारी शिकायतों की जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेंट करके दी .
