लखनऊ, 25 मार्च , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) का 29 वां वार्षिक उत्सव एवं मेधा अलंकरण समारोह आज 25 मार्च 2026 को पूर्वाहन 11:00 से महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है. समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीएल शर्मा निदेशक उच्च शिक्षा होंगे. इस समारोह में छात्र 25- 26 में उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) में साल भर एनएसएस, एनसीसी सहित विभिन्न प्रकार की शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होती रही है . वार्षिकोत्सव की को लेकर यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक तैयारी की है.
