लखनऊ, 24 मार्च , समाजवादी पार्टी की और से लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से स्नातक विधान परिषद चुनाव ( Graduate MLC Election ) में प्रत्याशी कांति सिंह ( Kanti Singh ) ने लखनऊ में पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक की. इस बैठक में चुनाव में मतों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गयी. बैठक में समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही .
इस बैठक में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव , अजय गुप्ता , प्रदेश महासचिव बी एस यादव , डॉ आशुतोष वर्मा , प्रदेश सचिव डॉ सतीश चंद्र , दुर्गेश चौधरी , डॉ दिवाकर यादव , एस डी यादव , उपवंत पाल , प्रदेश सचिव व्यापार व्यापार सभा राजेश राय सहित कई पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे।

