लखनऊ, 23 मार्च , श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( Shyam Sunder Jamunadeen Inter College – Lucknow ) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS ) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने अलग-अलग दिनों में विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया.
विद्यालय ( Shyam Sunder Jamunadeen Inter College – Lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि साक्षरता को बढ़ाने बच्चों को स्कूल से बाहर ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय में प्रवेशित करने के लिए अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्हें शिक्षा का महत्व बताया गया . स्वयंसेवकों का यह अभियान फैजुल्लागंज, योगी नगर, शिवलोक, आईआईएम रोड, नया पुरवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया गया.

इसी प्रकार स्वयंसेवकों ने विश्व जल संरक्षण दिवस पर लोगों को जल का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण करने पर जोर दिया . साथ ही लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित करने उन्हें गंदा न करने की भी जानकारी दी गई . स्वयंसेवकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने और समय-समय पर चिकित्सकों का परामर्श लेकर अपने खाद्य पदार्थ को संतुलित आहार में बदलने का निवेदन किया . छोटे बच्चों को भी चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार पौष्टिक भोजन देने का आग्रह किया गया. उनसे निवेदन किया गया कि वे बच्चों को स्ट्रीट फूड देने न देकर घर में बने पौष्टिक भोजन ही खिलाएं .
एनएसएस शिविर की अवधि में स्वयंसेवकों में कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में बच्चों के बीच बढ़ते मोबाइल फोन की लत को दूर करने के लिए भी प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए लोगों को जागरूक किया गया. अभिभावकों से निवेदन किया गया कि वे बच्चों को मोबाइल फोन ना दें और अगर देते हैं तो वह केवल स्कूल से जुड़ी चीज देखें . इसी प्रकार स्वच्छता जागरूकता अभियान चलते हुए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क किया गया .

एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने स्वयंसेवकों द्वारा इन सात दिनों में किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की . उन्होंने कहा कि श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( Shyam Sunder Jamunadeen Inter College Lucknow ) क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में स्थापित है. यहां पढ़ने वाले बच्चों न केवल अनुशासन, शिक्षा और देश प्रेम सीखते हैं बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्व का भी बखूबी निर्वहन करते हैं. उन्होंने यह अवसर पर स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वह मात्र शिविर में ही अब नहीं बल्कि स्कूल के बाद भी समय निकालकर समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे . उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व पर स्वयंसेवकों से निवेदन आग्रह किया कि वह समाज के प्रति संवेदनशील बने रहें.
यह भी पढ़ें
