- कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में होगा सफलता के मंत्र कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल, 23 मार्च , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) यूपीएससी परीक्षा (UPSC ) में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को संवाद कर उनका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 23 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जा रहा है।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका एवं डिजिटल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन उपस्थित रहेंगे।
