CM, Yogi Adityanath

लखनऊ. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री मुख्यालय रेनू मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 30 जनवरी को संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर न केवल शहर के मतदाताओं को अपितु प्रदेश के सभी जनपदों के मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निडर मतदान के लिए प्रेरित किया था ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों को भी बिना किसी लालच के निष्पक्ष मतदान करने/ कराने के लिए उत्साहित किया था, जब की प्रदेश में कार्यरत विभिन्न संगठनों ने पुरानी पेंशन को मुद्दा बना कर मौजूदा सरकार का खुलकर विरोध किया था। सरकार का विरोध करने वाले आजकल गिरगिटिया रंग बदलकर सबसे पहले बधाई देने में लगे हुए हैं।
रेनू मिश्रा ने अवगत कराया है कि संयुक्त परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ऐतिहासिक जीत पर तथा दुबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देने के लिए 1 अप्रैल 2022 को सरोजनी नायडू पार्क से लेकर जीपीओ पार्क गांधी प्रतिमा तक एक सद्भावना रैली निकाल कर बधाई देने एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम बनाया है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधि भी भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे सरोजनी नायडू पार्क स्थित स्वर्गीय बी एन सिंह की प्रतिमा से किया जाएग तथा इसका समापन जी पी ओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर होगा।
