गोरखपुर , 17 मार्च , वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण की थीम पर रैली निकाली गई। इससे पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर नन्द एवं डॉo सुमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों से पर्यावरण संरक्षण की थीम पर तख्ती निर्माण कराया गया।
प्राचार्य प्रोo रमेश चन्द्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को जनकपुर नगर पंचायत की ओर रवाना किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में मानव जीवन में वृक्षारोपण के महत्व से सभी छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में सभी छात्राएं पंक्तिबद्ध होकर नारे लगाते हुए जनकपुर पहुंचे।

वहां छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ग्राम वासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। मदर टेरेसा की टोली ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, धरती मां को प्यार करो पेड़ पौधे तैयार करो,सेव ट्री आदि स्लोगनो का दीवार लेखन किया। इस कार्य में कशिश सिंह, शिवानी कनौजिया, रोशनी मौर्य,प्रतिभा,संजना यादव, मोनिका मद्धेशिया, पूनम चौरसिया, आराधना, करिश्मा भारती का विशेष योगदान रहा। रानी लक्ष्मी बाई की टीम ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत की जिसकी ग्रामवासियों ने काफी प्रशंसा की। नाटक को सफल बनाने में बीए सेमेस्टर 2 की गीतांजली, शिवांगी, पल्लवी,अंशु,शालिनी,सुमन, रंजू एवं हेमलता का विशेष योगदान रहा। रैली को सफल बनाने मे एनएसएस के दोनों इकाई के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
भोजन के उपरांत दूसरे प्रहर बौद्धिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी की नेहा कुमारी प्रथम एवं बीकॉम की खुशबू साहनी द्वितीय एवं बीए की शालिनी मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। तख्ती निर्माण में सुमन कुमारी प्रथम, शालिनी कुमारी द्वितीय और संजना यादव को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल के डॉo मनीष कनौजिया एवं श्री संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
