प्रयागराज, 17मार्च , शिक्षक महासंघ प्रयागराज द्वारा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के सभागार में होली मिलन और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की ,जिला पंचायत प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ वी के सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामई उपस्थिति रही .
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ,श्री के बी तिवारी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज ,तथा डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा पूर्व एमएलसी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने किया. इस अवसर पर एक हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कवि अशोक बेशरम, संतोष कुमार शुक्ला समर्थ ,नीलम त्रिपाठी ,जलाल फूलपुरी,चंद्रकांत मिश्रा आदि कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से उपस्थित लोगो को होली के माहौल में सराबोर कर दिया ।

डॉ जनेश्वर मिश्र ने सरस्वती वंदना की और प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी और सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया . इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वी के सिंह ने कहा होली प्रेम और स्नेह का त्यौहार है आप सभी जहां समाज में हैं, आपसी भाईचारे का विकास करिए . उन्होंने कहा सुरेश कुमार त्रिपाठी न केवल शिक्षकों अपितु समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा उपस्थित रहते हैं . इनका व्यक्तित्व विलक्षण है अपने उद्बोधन में सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा शिक्षक महासंघ प्रयागराज द्वारा आयोजित यह होली मिलन शिक्षकों, अधिवक्ताओं ,पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे मैं वृद्धि करें. मैंने अपने जीवन में जब अवसर मिला शिक्षकों के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया . अब अगर अवसर मिलेगा तो समाज के अन्य प्रबुद्ध वर्गों के लिए भी इसी प्रकार कार्य करूंगा . पीड़ित की मदद के लिए सदैव उपस्थित रहूंगा .
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,जिला मंत्री शिव बहादुर यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश प्रसाद , कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ,पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री विनोद पांडे , अनय प्रताप सिंह ,डॉक्टर सुयोग पांडे डॉ वसीम अहमद सिद्दीकी, इंद्रदेव पांडे , उमेश द्विवेदी , संजीव तिवारी,महेंद्र तिवारी श्री मदन मोहन शंखधर ,मनीष तिवारी डॉ संतोष शुक्ला, पवन तिवारी, अरुण तिवारी श्री भानु प्रताप मौर्य अमित पांडे डॉ संतोष सिंह , उमाशंकर यादव, राजेश यादव दो चंद्रमणि शुक्ला , सुधीर मिश्रा, डॉक्टर बृजेश यादव आदि लोगों सहित जनपद के कोने-कोने से लगभग 800 शिक्षक अधिवक्ता तथा अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे.
