लखनऊ , 13 मार्च , उत्तर प्रदेश समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव वीएस यादव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के मार्गदर्शन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षक, प्रोफेसर्स और शिक्षाविदों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (EX CM Akhilesh Yadav ) के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इन सभी नवागंतुक सदस्यों ने समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प किया. बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, प्रोफेसर और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (EX CM Akhilesh Yadav ) ने देश और प्रदेश के समक्ष विभिन्न चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी नीतियों से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है.

उन्होंने (EX CM Akhilesh Yadav ) दी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव वीएस यादव ने बताया कि इस प्रदेश के शिक्षकों में समाजवादी पार्टी को लेकर काफी उत्साह है और सभी शिक्षक अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लिए कृत संकल्प हैं और इसके लिए सभी अपने-अपने स्तर से कार्य में कर रहे हैं।

(EX CM Akhilesh Yadav ) : इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कराई गई. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डीएनएस यादव और प्रदेश सचिव डॉक्टर सतीश यादव सहित बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी, विधायक, शिक्षक , शिक्षाविद और प्रोफेसर उपस्थित रहे.

इसी क्रम में आज समाजवादी शिक्षक सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश महासचिव वीएस यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भी उनके आवास पर भेंट की और शिक्षा जगत व समाज की विभिन्न मुद्दों पर लंबी मंत्रणा की.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव बीएस यादव शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, डॉक्टर दिग्विजय सिंह यादव, मुकेश अरोड़ा गोल्डी के साथ शिक्षक सभा के सदस्य गुड्डू यादव भी उपस्थित रहे

