बिलासपुर , 11 मार्च, आज शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में कक्षा आठ के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम रखा गया। विद्या की देवी हंस वाहिनी वीणा वादनी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी,शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी एवं प्रधान पाठक शांति तिर्की एवं स्टाप के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पुजा किया। विद्यार्थियों के द्वारा मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।
कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के दीदीओ को पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। एवं गीफ्ट दी गई साथ में ग्रीटिंग कार्ड जिसमें सुन्दर कविता एवं स्नेह भरा यादे लिखा गया था जिसे पढ़कर आंखो में आंसु भर आया। विद्यार्थियों के द्वारा खेल का आयोजन किया गया था जिसमें गेंद से निशाना साधकर डिब्बे में डालना था जो बहुत ही अच्छा लगा । इसके बाद मुंह में चम्मच दबाकर तेजी से चलने का खेल खेला गया।शिक्षको ने भी इसका आनंद उठाया और गेंद डाले। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने बहुत ही सुंदर गाना सुनाकर सबके आंखों में आसूं भर आया।
बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा,तुम्हारा हमारा।
इस गाने को सुनकर पुरा कक्षा के बच्चों का आंसू भर आया।
इसके बाद प्रदीप कुमार मुखर्जी सर जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई लिखाई के महत्व पर प्रकाश डाला। सुमन राजेन्द्र कौशिक कक्षा शिक्षक ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है अब आप लोग उच्च कक्षा में जायेंगे जहां नए वातावरण नए सहपाठी नए शिक्षक मिलेंगे आप लोगों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगे।

प्रधान पाठक शांति तिर्की ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन का पालन करते रहे और समय का सही उपयोग कर समय कीमती है इसके लिए आप लोगों को हर कार्य करने के लिए टाइम टेबल बनाना होगा तभी हम आगे बढ़ पायेगे।आप लोगों को हमारे शिक्षकों ने पुरे समर्पित होकर पढ़ाने लिखाने, में बहुत मेहनत किए हैं अब आप लोगों को भी मेहनत करनी है और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना है इसके लिए आज से मेहनत करना शुरू कर दे। शांति तिर्की एवं अनिता बोरकर ने भी संबोधित किया। अंत में सल्पाहार एवं फोटो सेशन पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया। स्व सहायता समूह के द्वारा खीर,पुड़ी, सब्जी खिलाया गया।
