मामले में हो तत्काल प्रभावी कार्रवाई : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
पीड़ित परिवा र को मिले सुरक्षा, नौकरी एवं तत्काल पचास लाख मुअव जे की मांग : ओम प्रकाश त्रिपाठी
भ्रष्ट सिस्टम ने ले ली शिक्षक की जान, बी एस ए देवरिया और सम्बन्धित बाबू का हो नार्को टेस्ट
त्वरित न्याय नहीं मिला तो संघ ले सकता है परिषदीय कार्य के बहिष्कार करेंगे : जगदीश पाण्डेय प्रदेशीय उपाध्यक्ष
देवरिया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,( पाण्डेय गुट ) की एक अत्यावश्यक बैठक आज बैंक रोड पादरी बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष आनन्द शंकर उपाध्याय, महराजगंज के जिलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह व कुशीनगर के जिलाध्यक्ष साहित्यविद नन्दा पाण्डेय, जिलामन्त्री डॉ0 संजय कुमार मिश्र,जिला उपाध्यक्ष डॉ0 वीरेन्द्र प्रताप शाही सहित प्रान्तीय पदाधिकारीगण क्रमशः राधेश्याम श्रीवास्तव, गंगेश्वर पाण्डेय,पद्मिनी श्रीवास्तव,जय प्रकाश शुक्ल सहित मण्डल अध्यक्ष प्रह्लाद केशरी,मंडलीय मंत्री सुबास तिवारी सहित अन्य शिक्षक साथी व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी का जिम्मेदार भ्रष्ट सिस्टम को बताते हुए कहा कि हमारी पूर्ण सम्वेदनाएँ दिवंगत शिक्षक के परिवार के साथ है।स्व0 सिंह की हत्या सिस्टम ने की है,ऐसा हमारा मानना है।ज्ञातव्य है, जनपद देवरिया के गौरी बाजार ब्लॉक के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने भ्रष्ट सिस्टम से तंग आकर आत्म हत्या कर लिया।यह आत्म हत्या नहीं वरन हत्या है।
इसका जिम्मेदार भ्रष्ट सिस्टम है।चार पेज के अपने सुसाइड नोट में स्व0 सिंह ने बीएसए ऑफिस, के बाबू और बीएसए देवरिया पर 16 लाख रुपए लेकर,वेतन भुकतान न करने और जान लेवा प्रताड़ना का गम्भीर आरोप लगाया है।स्व0 सिंह के वीडियो में वे शब्द हृदय को झकझोर दे रहे हैं जिसमें वे कह रहे हैं कि हम जीना चाहते हैं।आज वे नहीं रहे,पर यह भ्रष्ट सिस्टम बरक़रार है।उ नके बीबी,, बच्चे यतीम हो गए।हम स्व0 सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से यह मांग करते हैं कि भ्रष्ट व हत्या के लिए ज़िम्मेदार बाबू व अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजकर कड़ी कार्रवाई करे जो औरों को सबक सिखाए। साथ ही स्व0 सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का कम्पेनशेषन व उनकी पत्नी को नौकरी देने का कार्य करे जिससे उनके बच्चों का परवरिश,शिक्षा-दीक्षा हो सके।
पाण्डेय ने चेताते हुए कहा किअगर त्वरित कार्रवाई नहीं होगी तो संघ परिषदीय कार्यों के बहिष्कार का निर्णय ले सकता है,जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार और उच्चाधिकारियों की होगी। संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले मे प्रशासन का ध्यान आकर्शित करते हुए इस अति संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल प्रभाव कार्यवाही कर दोषी जनों के विरुद्ध दंडित किये जाने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं एक करोड़ के मुआवजा देने की सरकार से मांग की है
