लखनऊ , 19 फरवरी , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.) College ) में 16 फरवरी 2026 को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के सहयोग से कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जीनियस कंसल्टेंट्स, आईटीएम स्किल्स, आर एस वी ग्रुप, सी वाई फ्यूचर, असाइन सर्विसेज़, माइल्स 2K, टीमलीज़, इत्यादि विभिन्न कॉरपोरेट संस्थाओं और उनके सहायक ब्रांड्स जैसे-एसबीआई कार्ड्स, ब्लिंकइट, हाइपरप्योर, बिस्ट्रो, आइसीआईसीआई बैंक, यूपी पावर कॉरपोरेशन, यूरेका फोर्ब्स, जेप्टो, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, एलीट मोटर्स, कॉडवर्ट , गेहुंआ किसान फॉर्म तथा अन्य ने नई प्रतिभाओं की तलाश की और उन्हें रोज़गार के अवसर प्रदान किए। जॉब ड्राइव में 516 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 146 छात्र-छात्राओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया तथा 79 छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों हेतु चयन हुआ।
lucknow job news : इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष एवं संस्थापक जनाब आमिर इदरीसी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम के उद्देश्य को सार्थक किया। संपूर्ण कार्यक्रम करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल तथा कॉलेज की अन्य शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।
