उन्नाव , 19 फरवरी , उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक )शिक्षक संघ जनपद उन्नाव की संयुक्त बैठक अध्यक्ष अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को प्रकाश गेस्ट हाउस उन्नाव में संपन्न हुई ।बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर तथा शिक्षक समाज की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा इस संबंध में पुनः एक बार विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रांतीय निर्देशानुसार प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों द्वारा एकजुट होकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अनिवार्य टीईटी के विरोध में निर्धारित आंदोलन के विषय में विस्तृत विचार विमर्श हुआ ।पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि इस लड़ाई में हम सभी लोग आपस के भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर प्रांतीय निर्देशों का अनुपालन करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में 22 फरवरी 2026 को 2:00 बजे से 4:00 बजे तक एक्स ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा ।संगठन के निर्देशानुसार 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जनपद के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाएं विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे ।
इसके पश्चात 26 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मा०प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा तथा संगठन के आवाहन पर मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली में महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक राघवेन्द्र सिंह सरल कुमार उमेश मिश्र तौसीफ अली अनूप शुक्ल कमलेश यादव इन्द्रपाल सिंह नरेन्द्र सिंह मनोज कुमार रामबाबू सिंह प्रदीप मिश्र अनिल शुक्ल अजय पाटिल अरविन्द शुक्ल सुमन्त राजनी कमल किशोरी श्याम सिंह योगेश अनिल दिवाकर अवधेश सिंह चन्द्र किशोर विवेक सिंह अरुण कुमारआदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.
