

लखनऊ , 19 जनवरी , सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल, एल.डी.ए. कालोनी, टिकैतराय कालोनी, लखनऊ में “उत्तर प्रदेश जनकल्याण समिति “एवं रिटायर्ड शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने पतंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में सहभागिता की । संस्था के प्रान्तीयअध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी व साथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया गया। खिचड़ी भोज में शामिल हुए।
संस्था के महामंत्री शिव शंकर सिंह,संयोजक श्रीकान्त गुप्ता व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पतंग उड़ा कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में राम मूर्ति मौर्या,टी.सी.शर्मा,एस.बी.मौर्य,सुरेश चंद्र मिश्र,जितेन्द्र सिंह,सुशील श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश अवस्थी आदि शामिल रहे।

