
- सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के प्रदेशीय एवं जनपदीय पदाधिकारी एकत्रित होकर अपनी मांगों संबल देंगे।
लखनऊ, 28 नवम्बर , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ मशाल जुलूस – 29 नवंबर 2025 को सायं 3 बजे
स्व. बी. एन. सिंह की प्रतिमा (निकट के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन) से गांधी प्रतिमा, हजरतगंज तक निकाला जाएगा . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के साथ जनपद लखनऊ के प्रदेशीय पदाधिकारी, जनपदीय पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षक एवं शिक्षिकाएं दिनांक 29 नवंबर 2025 को अपरान्ह 3:00 बजे कर्मचारी नेता स्वर्गीय बी एन सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित होकर आम सभा में सम्मिलित होंगे। उसके पश्चात कैंडिल मार्च गांधी प्रतिमा, हजरतगंज तक निकाला जाएगा।
कैंडल मार्च के समापन पर जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा जिसमें सेवानिवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से वंचित किए जाने का विरोध किया जाएगा। आश्चर्यजनक है कि इतिहास में पहली बार आठवें वेतन आयोग के रेफरेंस में पेंशनर्स को छोड़ दिया गया है। जबकि इससे पूर्व वेतन आयोगों में पेंशनरों को सभी लाभ दिए जाते रहे हैं।
इसके विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के प्रदेशीय एवं जनपदीय पदाधिकारी एकत्रित होकर अपनी मांगों संबल देंगे।
