

- उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों की वजह से ही देश में लोकतंत्र बचा हुआ है
- प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने अपने ओजस्वी भाषण में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और आपातकाल में लोगों को जेल भेजने तथा उनके उत्पीड़न की कहानी सुना कर सभागार को द्रवित कर दिया
- कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर संजय शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते कहा यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी जाने कि कांग्रेस ने किस तरीके से लोकतंत्र को बंधक बनाकर अपनी तानाशाही दिखाई थी.
- कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को भव्य रूप से सम्मानित किया गया उनके उत्साह की सराहना की ग
- “हिंदुस्थान समाचार ” ( Hindusthan Samachar) बहुभाषी समाचार संस्था की ओर से ” इमरजेंसी के 50 साल” विषय पर आयोजित की गई संगोष्ठी
लखनऊ, 08 अक्तूबर , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ( Deputy CM Brajesh Pathak ) ने आज कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल लगा कर कांग्रेस ने न केवल लोकतंत्र का गला घोंटा था बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी तहस-नहस कर दिया था . उन्होंने कहा कि आज जेब में संविधान की प्रति लेकर घूमने वालों से देश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने वाले पाने पूर्वजों के नाम पर आपात काल के 50 साल के बाद भी अब तक माफी क्यों नहीं मांगी है ?

श्री पाठक ( Deputy CM Brajesh Pathak ) आज मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय मालवीय सभागार में ” हिंदुस्थान समाचार ” ( Hindusthan Samachar) बहुभाषी समाचार संस्था की ओर से आयोजित “इमरजेंसी के 50 साल” विषय पर आयोजित संगोष्ठी संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी संगठनों पर भी तीखे प्रहार किये . उन्होंने ( Deputy CM Brajesh Pathak ) कहा कि मुझे याद है छात्र जीवन के समय आपातकाल को लेकर विद्यार्थियों में काफी नाराजगी थी और पटना विश्वविद्यालय से शुरू हुआ छात्र आंदोलन पूरे देश भर में फैला और डॉक्टर जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में तानाशाही और निरंकुश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका गया .उन्होंने ( Deputy CM Brajesh Pathak ) कहा कि कांग्रेस ने न केवल देश की प्रगति को रोका बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी मटियामेट कर दिया था लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने ( Deputy CM Brajesh Pathak ) कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की भी सराहना की .

लोकतंत्र सेनानियों की वजह से ही देश में लोकतंत्र बचा
इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों की वजह से ही देश में लोकतंत्र बचा हुआ है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में लोग आस्था व्यक्त कर रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर इस देश को अंधेरा में ले चलने के लिए मजबूर किया था , जहां देश का विकास पूरी तरीके से ठप हो गया था . उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति हो सकती है लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए ने न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया बल्कि मीडिया और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी प्रहार किया.

जब सभागार में बैठे लोग हुए भावुक
कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने अपने ओजस्वी भाषण में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और आपातकाल में लोगों को जेल भेजने तथा उनके उत्पीड़न की कहानी सुना कर सभागार को द्रवित कर दिया उन्होंने कहा कि उनकी कई ऐसी परिचित हैं जिन्होंने आपातकाल में तानाशाही का केवल धन से शाह बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें जेल में प्रताड़ित किया गया जी जेल में 400 लोगों की क्षमता थी वहां 4000 लोगों को रखा गया लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित तमाम सामाजिक संगठनों ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया और हर उत्पीड़न को सहन किया.

श्री राणा ने कहा कि यही कारण है कि आज देश में लोकतंत्र को मजबूत होता देख रहे हैं . देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में लगी हुई है.
हम आगे बढ़ रहे हैं ..
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदुस्तान समाचार सेवा के अध्यक्ष अरविंद भालचंद डी मार्डीकर ने अपनी समाचार एजेंसी की स्थापना और विकास से लेकर समय-समय पर आये उतार चढाव का भी उल्लेख किया और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार से प्रेरणा लेते हुए यह संगठन आज 15 से अधिक भाषाओं में समाचार सेवाएं प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिकउत्कृष्ट और निष्पक्ष समाचार देने में हिंदुस्तान समाचार सेवा का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि विश्व स्वास्थ्य मीडिया और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए साथ-साथ चलें .

डॉक्टर संजय शुक्ला ने कहा- नयी पीढी ये भी जाने
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर संजय शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते कहा यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी जाने कि कांग्रेस ने किस तरीके से लोकतंत्र को बंधक बनाकर अपनी तानाशाही दिखाई थी. उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस का चेहरा निरंकुश और तानाशाही है . यह अभी भी दिखाई देता है क्योंकि उनके दल में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है बल्कि तानाशाही तरीके से कार्य करने वाले लोग हैं.
महापौर सुषमा खर्कवाल ने दिया धन्यवाद ज्ञापन
डॉक्टर संजय शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा लखनऊ विश्वविद्यालय का यह सौभाग्य है कि यहाँ आपातकाल से जुडा बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को भव्य रूप से सम्मानित किया गया उनके उत्साह की सराहना की गई इनमें से कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें लंबे समय तक जेल जाना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए घर परिवार त्याग कर देश सेवा के लिए जेल जाने के लिए तैयार हो गए. लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी , शिक्षक , कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक साहित्यिक संगठनों के भी प्रतिनिधि उपस्थित थे.
trending video
