
- उक्त सुअवसर पर संस्था प्रधान डॉ सुमन शुक्ला जी ने कॉलेज स्टाफ के साथ दोनों महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गॉंधी जी के जीवन वृत पर गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला।
लखनऊ, 02 अक्टूबर। स्थानीय चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow ) में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त सुअवसर पर संस्था ( Chutki Bhandar Girls Inter college Lucknow ) प्रधान डॉ सुमन शुक्ला जी ने कॉलेज स्टाफ के साथ दोनों महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गॉंधी जी के जीवन वृत पर गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला। साथ ही साथ पूरे स्टाफ से दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर संस्था के उत्थान में प्राण प्रण से जुट कर अपना संरचनात्मक योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने गाँधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पर लोगों से चल कर ईमानदारी से अपने दायित्व के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
trending video
