

- प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों में उपस्थित सभी बच्चों का पूजन किया और आरती उतारी. अन्य शिक्षकों ने भी बड़े ही मनोयोग से पूजन कार्यक्रम में भाग लिया .
लखनऊ 29 सितंबर, श्यामसुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में आज नवरात्रि के पावन पर्व पर बच्चों ने दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजकर अपनी भव्य प्रस्तुति दी . विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावकों का भी बच्चों को विभिन्न रूपों में सजाने में सहयोग रहा . और उन्हें नवरात्रि के प्रति श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया.

विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) की शिक्षिकाएं कई दिनों से इस कार्यक्रम के निमित्त प्रयासरत थी और उनके सफल प्रयास आज इस आयोजन में दिखाई दिए . प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों में उपस्थित सभी बच्चों का पूजन किया और आरती उतारी. अन्य शिक्षकों ने भी बड़े ही मनोयोग से पूजन कार्यक्रम में भाग लिया . श्री मिश्र ने बच्चोँ को उत्साहित व प्रोत्साहित किया और उन्हें सच्चाई, श्रद्धा और भक्ति के मार्ग पर चलकर अपने अध्ययन के प्रति लगन के साथ प्रेरित किया.

प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि विद्यार्थी भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर सकें और अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हो सके.

