
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अमिता सिंह ने संगठन द्वारा उठाए गए हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की.
उन्नाव , 27 सितम्बर , उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उन्नाव के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव श्रीमती अमिता सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की तथा शिक्षक समस्याओं पर गहन चर्चा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन द्वारा उठाए गए हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि हमने अभी कार्यभार ग्रहण किया है ।संगठन द्वारा उठाई गई समस्त समस्याओं के निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह उमेश मिश्र तौसीफ अली रामबाबू सिंह गंगा बक्श सिंह आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
trending video
