
- भूमि पूजन की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक लगाकर वी नारियल फोड़ कर की गई। और प्रतीकात्मक रूप से गैंती से एक छोटा सा गड्ढा खोदा गया।
दुर्ग भिलाई ,11 सितम्बर , भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत सत्र 2025-26 में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत सी एस आर मद से किए जाने वाले कार्यों के अंतर्गत अडानी फाउंडेशन ( Adani Foundation) के मुख्य संयंत्र प्रबंधक सुदीप्ता मंडल,माइनिंग प्रबंधक संदीप सिंग,सी एस आर प्रबंधक जमील खान के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत ढौर में ग्रामीण सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत अडानी फाउंडेशन ने 09 सितम्बर को पंचायत कार्यालय में एक व्यापक सीएसआर कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को कृषि सहायता प्रदान करने के तहत लाभार्थी किसानों को स्प्रिंकलर पाइप वितरित किए गये।जिससे सिंचाई की दक्षता बढ़े और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।और हमारी पर्यावरणीय जिम्मेदारी और ग्रामीण समृद्धि की प्रतिबद्धता कायम रहे।ये सभी विकास कार्य ढौर ग्राम पंचायत,कुरूद,जामुल,ग्राम नंदनी खुंदनी में लगातार कर सामुदायिक सहभागिता से निरंतर सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास सदैव किये जा रहे हैं।
इसके साथ ही स्कूलों के बच्चों की दिनचर्या में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के तहत अडानी फाउंडेशन ( Adani Foundation) के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 एवं पूर्व माध्यमिक शाला ढौर में अध्यनरत लगभग 400 बच्चों को शौचालय की कमी से संबंधित असुविधा को दूर करने के लिए बालक – बालिका पृथक पृथक 2 सेट शौचालय निर्माण करने का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक लगाकर वी नारियल फोड़ कर की गई। और प्रतीकात्मक रूप से गैंती से एक छोटा सा गड्ढा खोदा गया।साथ ही रनिंग वॉटर फैसिलिटी को भी दुरुस्त करने के दिशा निर्देश भी सी एस आर विभाग को जारी किये गये। इसके साथ ही शाला के छात्रों को स्वच्छ पेयजल हेतु 2 वॉटर प्यूरीफायर लगवाने की त्वरित घोषणा से सौगात दी।

इसके साथ ही ग्राम ढौर के शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 के बच्चों को खेल ग्राउंड में ग्राउंड में बारिश के मौसम में कीचड़ से होने वाली असुविधा को दूर करने एवं समय समय पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने व स्वच्छता के उद्देश्य से 4000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में पेवर्स ब्लॉक लगवाने का भी भूमि पूजन किया।जिससे बच्चों को बारिश के मौसम में कीचड़ से एवं दुर्घटना से मुक्ति मिल सके। और शाला का परिवेश हमेशा स्वच्छ रह सके।इसके अलावा इस शाला में भी एक वाटर प्यूरीफायर लगवाने हेतु भी पूजा अर्चना कर शासन कि योजना एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौष्टिक सब्जियों एवं फलदार पौधों का किचन गार्डन में वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही शाला के किचन को एवं शौचालय को भी हाइजीनिक करने के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु निर्देशित किया। और शाला में शिक्षकों की कमी से अध्यापन में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए एक शिक्षक के लिए अनुदान उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। शाला परिवार की ओर से वृहद स्तर पर हो रही शाला की समस्याओं को दूर करने हेतु किया जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए अडानी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।
माइनिंग प्रबंधक संदीप सिंह , ”सीएसआर प्रमुख जमील अख्तर खान , मुख्य संयंत्र प्रबंधक सुदीप्ता मंडल ने समग्र विकास के दृष्टिकोण से फाउंडेशन के कार्उयों की चर्द्योचा की .
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक ने जानकारी दी की शाला में शिक्षक बैंक का निर्माण कर अपने वेतन से प्रतिमाह शाला के लिए दान देकर आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर शाला को शिक्षाप्रद रूप से प्रिंटरिच बनाने के कार्य पिछले कुछ वर्षों से लगातार किये जा रहे हैं।जिसमें समय समय पर समुदाय द्वारा भी सहयोग किया जाता है।इसके अलावा नवोदय विद्यालय में चयनित होने के लिए निशुल्क कोचिंग भी संचालित की जाती है।जिसमें अभी वर्तमान में लगभग 50 छात्र शाला से चयनित हो चुके हैं।परंतु उन्नत कोचिंग के लिए शाला में प्रोजेक्टर एवं कंप्यूटर व प्रिंटर की आवश्यकता है।

अतिथियों ने शाला के इन प्रयासों की सराहना कर भविष्य में शाला की इन जरूरतों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जनपद सदस्य गोकुल वर्मा,ग्राम सरपंच लता साहू,उपसरपंच श्री घनश्याम साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री बलदाऊ साहू,विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार मंडारे,पंचायत के समस्त पंचगण शिक्षाविद श्री ओम प्रकाश वर्मा,श्री दीपनारायण यदु, कुलेश्वर साहू,अडानी फाउंडेशन सी एस आर से श्रीमति संगीता राव मैडम एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,संकुल समन्यवक श्री दीपक कुमार बुंदेला,प्रधानपाठक तरुण कुमार भीमगढ़े ,अश्वनी देवांगन,अनिल थारवानी,शिक्षक सुनीता साहू,चैलेन्द्र साहू,अमृता सिन्हा,मंजू गुप्ता, प्रमिला भतपहरी,रविंदर कौर भामरा,ए मधुलिका,पूजा द्विवेदी,अंजू त्रिपाठी,मनीष गेन्ड्रे एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
trending video
