

- अपने संबोधन में कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
- शोक सभा का संचालन महामंत्री संजय शुक्ला और अध्यक्षता राकेश यादव ने किया।
लखनऊ, 23 अगस्त। लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा कुलसचिव कार्यालय के समक्ष शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा कुलसचिव कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी परिषद के पूर्व मंत्री केशव राम पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर आहुत की गई थी। शोक सभा का संचालन महामंत्री संजय शुक्ला और अध्यक्षता राकेश यादव ने किया।
आज शोक सभा में कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, उप- कुलसचिव शशि प्रभा तिवारी, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष सीपी सिंह, अभिषेक सिंह, मंत्री बाबूलाल, दिनेश वाल्मीकि, संगठन मंत्री शिवानंद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, सदस्यगण मुकेश धर दुबे, पवन कुमार, अशोक कुमार, लालाबाबू ओझा, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंत्री रक्षाराम, पूर्व सदस्य गोपाल सिंह खेड़ा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामकुमार, कार्यालय अधीक्षक श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, श्रीमती संजू पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक रमेश राम, उदय सिंह राठौर, रामेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश चौधरी, मोहित कपूर, नौशाद अली, अशोक त्रिपाठी, राकेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की।
