

- 22 अगस्त से अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ भी इस दरबार साहिब में हो चुका है।जिसकी समाप्ति 24 अगस्त 2025 को होगी।
- पाठ समाप्ति उपरांत हजूरी रागी कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरुबाणी की महिमा का वर्णन किया जाएगा।
भिलाई , 23 अगस्त , गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन देवजी हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र,भिलाई में दिनाँक 24 अगस्त 2025 को गुरु ग्रंथ साहिब जी की सन 1604 ईस्वीं में पांचवें गुरु श्री गुरु अरजन देव जी द्वारा दरबार साहिब अमृतसर में की की गई प्रथम स्थापना के 421वें प्रकाश पर्व को अत्यंत प्रेम और सद्भावना से मनाया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड गुरूद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी के इस प्रकाश पर्व की विशेषता यह है कि हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारे में ऊपर स्थित दरबार साहिब का हाल जो कि पिछले 25 वर्षों से संचालित हो रहा है।उसमें संगत को और अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से संगत के सहयोग से कमेटी द्वारा दरबार साहिब को एक नए स्वरूप में सर्वसुविधायुक्त,सुसज्जित एवं आकर्षित रूप से निर्मित किया गया है।उसका उद्घाटन ही इस प्रकाश पर्व में होगा। 21 अगस्त 2025 को सुखमनी साहिब के पाठ के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की स्थापना इस नवनिर्मित दरबार साहिब में की जा चुकी है।
22 अगस्त से अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ भी इस दरबार साहिब में हो चुका है।जिसकी समाप्ति 24 अगस्त 2025 को होगी। पाठ समाप्ति उपरांत हजूरी रागी कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरुबाणी की महिमा का वर्णन किया जाएगा। तत्पश्चात सर्वत्र के भले की अरदास के साथ जीवनशैली को गुरबाणी के उपदेशों अनुसार अपने व्यवहार को ढालकर देश व समाज हित में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लिया जाएगा।अंत में गुरु को भोग लगाकर कढ़ाह प्रसाद एवं लंगर का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं में किया जायेगा। इस यादगार आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ स्थानीय संगत ने तन,मन,धन से अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान कर रही है।
