
शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाल संसद का गठन… चुनाव प्रचार के बाद हुई वोटिंग, विजयी प्रतिनिथि को दी गई बधाई…मंत्रिमंडल का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह
बिलासपुर 03 अगस्त 2025, campus samachar.com, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव के माध्यम से बाल संसद का गठन किया गया। इस प्रक्रिया में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया।
चुनाव प्रक्रिया शनिवार को प्रधान पाठक के चुनाव के अधिसूचना जारी के साथ प्रारंभ किया गया। निर्वाचन हेतु दो छात्र नितेश कुमार कोराम और राज शेखर श्याम खड़े हुए। चुनाव प्रचार के लिए एक घंटा का समय दिया गया। दोनों प्रत्याशियों ने प्रत्येक कक्षा में जाकर अपने चुनाव चिन्ह पर वोट डालने के लिए चुनाव प्रचार किया।

चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए शाला के प्रधान पाठक पीठासीन अधिकारी, सहयोगी शिक्षकों को मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 नियुक्त किए गए ।
चिन्हांकित मतदाता सूची जिसमें कक्षा पहली से पांचवी के छात्र-छात्राएं के नाम सूची में शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न हुआ इसके लिए बैलेट पेपर का निर्माण कराया गया था सभी मतदाताओं को बैलट पेपर उपलब्ध कराकर अपनी पसंद के प्रत्याशी चुनने हेतु मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक बूथ कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसमें मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम पर निशान लगाकर मतदान पेटी में अपना मतपत्र डालते गए।

मतदान सुबह 9 से प्रारंभ होकर 10 बजे तक चला। मतदान समाप्ति के बाद मतदान पेटी को सीलिंग किया गया। 10 मिनट बाद मतगणना के लिए प्रत्याशियों के समक्ष मतदान पेटी को खोला गया, मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। कुल 82 वोट छात्रों के द्वारा डाले गए। रिजेक्ट 03 मतपत्र को दिखाकर अलग से रखा गया। शेष 79 वोट में से 49 वोट राज शेखर श्याम को तथा 30 वोट नितेश कुमार कोराम को मिले। इस प्रकार राज शेखर श्याम को 19 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

आज के इस बाल संसद मेें मंत्रिमंडल का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री राज कुमार श्याम सरपंच एवं विशिष्ट अतिथि श्री राज कुमार सोनवानी सचिव ग्राम पंचायत कोरबी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरपंच श्री राज कुमार श्याम ने बच्चों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व और उनकी नई भूमिकाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। इससे शाला में बच्चों के साथ समुदाय का प्रतिनिधि बढ़ेगा। बच्चों में अनुशासन का ज्ञान, महत्व तथा सभी मंत्रियों को साथ मिलकर काम करने का नए कौशल का विकास होगा।

इस कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार गौरहा, शिक्षक टंकेश्वर कुमार जगत, श्रीमती संध्या सिंह पोर्ते, श्रवण कुमार जगत सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस बाल संसद के गठन से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
