

- कार्यक्रम में नैंसी पांडे को सार्जेंट, दुर्गा यादव को सीपीएल एवं पायल मिश्रा और उपासना को एलसीपीएल की उपाधि से सम्मानित किया गया l
लखनऊ, 28 जुलाई , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow,) में आज 28 जुलाई 2025 को UP19 गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स के रैंक सेरेमनी का कार्यक्रम महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी की अध्यक्षता एवं एनसीसी प्रभारी डॉक्टर नेहा जैन के संयोजन से आयोजित किया गया l कार्यक्रम में नैंसी पांडे को सार्जेंट, दुर्गा यादव को सीपीएल एवं पायल मिश्रा और उपासना को एलसीपीएल की उपाधि से सम्मानित किया गया l

प्राचार्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्वता,कर्तव्यनिष्ठा,देश सेवा के प्रति तत्पर रहने का संदेश दिया lआगामी प्रशिक्षण कैंप हेतु भी शुभकामनाएं प्रेषित की l

एनसीसी प्रभारी डॉक्टर नेहा जैन ने कैडेट्स को जीवन में चुनौतियों से न घबराते हुए अपने कर्तव्य को करने की प्रेरणा दी l उपाधि प्राप्त कैडेट्स को अपने नई जिम्मेदारियां के निर्वहन की भी बधाई दी lइस अवसर पर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) के समस्त प्राध्यापकगण, छात्राएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे l
