
- डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध महाविद्यालयों हेतु परास्नातक प्रवेश में आवेदन के अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 तक विस्तारित की गई.
लखनऊ, 17 जुलाई , छात्र छात्रों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के कारण डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) में आवेदनों की संख्या में लगभग डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य संजय सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात लगातार बढ़ रही अकादमिक गतिविधियों के कारण ऐसा संभव हो सका है। पिछली बार परास्नातक स्तर पर 947 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 1458 हो गई है।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) में प्रवेश हेतु दिनांक 29 मई 2025 से लेकर 28 जून 2025 तक परास्नातक प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पुनः इस तिथि को विस्तारित करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई थी। इसके पश्चात अब विश्वविद्यालय में आवेदन आमंत्रित नहीं किए जाएंगे।
इस डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) से संबद्ध महाविद्यालयों हेतु इस तिथि को विस्तारित करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं.
