-
घायल अवस्था मे संतोष राय को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया.
पटना , 13 जुलाई , बिहार में अपराध लगातार बाद रहे हैं .आज रविवार को राज्य के सारण जिले में दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बिसाही मध्य विद्यायल के शिक्षक संतोष राय को गोली मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.और हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना क्रम के मुताबिक संतोष राय परसा थाना क्षेत्र के मस्तीचक के पास ईंट भट्ठा के कार्य को कर के वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से मौजूद अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी. इस घटना में कार ड्राइवर कमलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि घायल अवस्था मे संतोष राय को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया.
घटनास्थल से हथियार बरामद
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया हैं और शव के पोस्टमार्टम के लिए सारण सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. इस वारदात के बाद आस पास का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.बताया जाता है कि शिक्षक संतोष राय न सिर्फ शिक्षक थे, बल्कि उनका पूरा परिवार ईंट भट्ठा के कारोबार में वाहन स्टैंड की ठीकेदारी का व्यवसाय का कार्य भी करता है. दरियापुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हत्या कर पीछे की कारणों की जांच करने में जुटी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
