
- महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराया कि पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण अभियान में प्रभावी सहयोग करने वाले कई संगठन हैं .
बहराइच/लखनऊ , 04 जुलाई , campussamachar.com, तराई इलाकों में चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम (पर्यावरण सप्ताह) कार्यक्रम को प्रभावी एवं पंचवटी प्रजाति वृक्षों के अधिकाधिक रोपण एवं उनके संरक्षण विषयक को लेकर आज महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ० अरुण सक्सेना एवं प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच डॉ० राम सिंह यादव से मिलकर सतत् अभियान में हर संभव सहयोग का आग्रह किया गया।
Bahraich News In Hindi : महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराया कि पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण अभियान में प्रभावी सहयोग करने वाले गायत्री परिवार , संघ परिवार , रूल ऑफ लॉ सोसाइटी , आर्य समाज , शिक्षक संघ , किसान परिषद , प्रधान संगठन व नमामि गंगे के सामूहिक नेतृत्व में तराई इलाकों में लगातार पर्यावरण जल संरक्षण हेतु पंचवटी प्रजाति के वृक्ष , हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है।

पर्यावरण विद अनिल त्रिपाठी व समाजसेवी शिव पूजन सिंह ने बताया कि , सरयू नदी तटीय इलाकों व शिक्षण संस्थान के खाली पड़े स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से संघन वृक्षा रोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि पर्यावरण व जल मानव अनुकूल बना रह सके। प्रतिनिधि मंडल में मालवीय मिशन महामंत्री सोमेश वर्धन सिंह , समाजसेवी डॉ० पंकज श्रीवास्तव , नमामि गंगे संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव , रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष अनिल मिश्र वरिष्ठ पत्रकार नितेश श्रीवास्तव , माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्र आदि लोग शामिल रहे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच ने प्रतिनिधि मंडल को वृक्षा रोपण अभियान में हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया तथा वृक्षा रोपण अभियान में विषय सहयोग के लिए प्रोत्साहित भी किया।
MP में स्टूडेंट्स को मिलेगा लैपटॉप , देखें VIDEO
