

- विद्यालय के अंतिम वादन में आयोजित शोकसभा में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, पूर्व शिक्षक जे पी वर्मा,सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ 01 जुलाई ,campus samachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा की माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विगत 24 जून 2025 को मां रामरानी का 83 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया था। उनके पांच पुत्र और एक पुत्री है। अपने पीछे वह पड़पोते,पड़नाती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उन्होंने बड़ी कठिनाई से अपने बच्चों का पालन पोषण किया तथा सीमित संसाधनों एवं कम पढ़ी लिखी होने के बावजूद भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दिया परिणामस्वरूप उनके सभी बच्चे विपरीत परिस्थितियों के होते हुए भी पढ़ लिख गये।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा माता-पिता के सबसे छोटे पुत्र हैं। आपातकाल के दौरान राजनीतिक बंदी के रूप में छः महीने के लिए जब पिता श्री जंग बहादुर वर्मा जेल भेजे गए तो उन पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा किसी तरह उन्होंने खेती किसानी के सहारे परिवार का भरण-पोषण किया। वह धार्मिक प्रवृत्ति की थीं इसलिए भगवान में अटूट विश्वास था।
विद्यालय के अंतिम वादन में आयोजित शोकसभा में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, पूर्व शिक्षक जे पी वर्मा,सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।
