
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के संरक्षक श्रीकांत द्विवेदी पूर्व शिक्षक डीएमयू इंटर कॉलेज गोविंद नगर, पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, का आकस्मिक निधन हो गया।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक श्रीकांत द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- दु:ख की इस घड़ी में संगठन द्वारा संघर्ष के सभी कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं।
लखनऊ /कानपुर , 30 जून ,campusamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक श्रीयुत श्रीकांत द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधान संरक्षक अमरनाथ सिंह जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके द्वारा शिक्षक साथियों के हितार्थ किये गये संघर्ष , योगदान और त्याग को चिर काल याद किया जाएगा। श्री भगवान शंकर त्रिवेदी जी ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन और विकास के साथ-साथ शिक्षक हितों के लिए अंतिम समय तक काम करते रहे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
बैठक में श्री भगवान शंकर त्रिवेदी, नन्द कुमार मिश्र, बच्चूलाल भारती, मिथिलेश कुमार पांडेय ,जे के यादव , सुरेश मित्तल, सुरेंद्र पाल ,हरिश्चंद्र सिंह नवल अवस्थी, प्रेमचन्द शशांक बाजपेई आदि शिक्षक नेता शामिल हुए । आशीष कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में संगठन द्वारा संघर्ष के सभी कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं। संगठन के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 06 जुलाई 2025 को होने वाली बैठक में तय की जाएगी।
श्रीकान्त व्दिवेदी के साथ लंबा रहा
हमें लम्बे समय तक साथ साथ कार्य करने का अवसर मिला संगठन के लिए उनका योगदान अमूल्य है उनकी रिक्ति अपूरणीय है। परमात्मा परिवार को शोक सहन करने शक्ति प्रदान करे।विनम्र श्रद्धाञ्जलि दी गई . भगवानशंकर त्रिवेदी,अमरनाथ सिंह, नंदकुमार मिश्र, राजकुमार वाजपेई, गणेश मिश्र,आई .यम.अवस्थी, सुरेन्द्र पाल,जे के यादव,डा•जे आर. उपाध्याय, डा•एस.के यादव,हरिश्चंद्र सिंह, अरुणकुमार सिंह, नीरज मिश्र,मिथिलेश पाण्डेय, शशांक बाजपेई, नवल किशोर अवस्थी आदि ने अपने अपने संस्मरण सुनाये .
चर्चित शिक्षक नेता थे द्विवेदी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के संरक्षक श्रीकांत द्विवेदी पूर्व शिक्षक डीएमयू इंटर कॉलेज गोविंद नगर, पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, का आकस्मिक निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनका उपचार चल रहा था। उनके पुत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी व गौरव द्विवेदी हैं। अंतिम यात्रा उनके निवास 3A/31 आजाद नगर पुराना पीएनबी चौराहा से भैरव घाट के लिए प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेगी।
