

- संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि हम सब मिलकर शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी से निभाना है।
बिलासपुर , 26 जून, campus samachar.com, सेमरताल संकुल की आज 26 जून 2025 को संकुल बैठक आयोजित की गई . इसमें समस्त शासकीय अशासकीय प्राईवेट स्कूल के प्रधान पाठक, शिक्षकगण उपस्थित रहे। सत्र प्रारंभ के प्रथम मासिक बैठक में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा एवं जानकारी दी गई प्रवेश उत्सव, अपार आईडी, बुक स्कैनिंग, छात्रवृत्ति, वृक्षारोपण, यूथ ईको क्लब, डेली डायरी, नियमित शाला समय पर उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, आनलाईन अवकाश आदि विषयों पर बिन्दुवार जानकारी संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी एवं शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने दिया. यूथ ईको क्लब की विस्तृत जानकारी सुमन राजेन्द्र कौशिक जी ने दिया TBC बुक स्कैनिंग की जानकारी शांति तिर्की प्रधान पाठक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल ने दिया।
सभी उपस्थित संकुल सेमरताल के समस्त शिक्षकों को संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि हम सब मिलकर शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी से निभाना है। कोई भी कार्य कठिन नहीं होता एक दुसरे के सहयोग से हर काम आसान हो जाता है। आप सभी को नये सत्र की बहुत बहुत शुभकामनाएं आशा करते हैं कि आप लोग हमेशा बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने में बेहतर से बेहतर परिणाम लायेंगे। आज के बैठक को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मुखर्जी उ व शिक्षक, शांति तिर्की प्रधान पाठक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल, रोहित खरे स्वीपर, दिलीप सूर्यवंशी स्वीपर का भरपूर सहयोग रहा।
