
- संघ की मांग पर प्रशिक्षण एवं भरने का समय बढ़ाने के आदेश से शिक्षक समुदाय को बड़ी राहत मिली है और गलत एवं अस्पष्ट सूचना भरने से बचाव भी हो जाएगा I
लखनऊ , 16 मई , campussamachar.com, शासन द्वारा समर्थ पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की तिथि का दिनांक 16 मई 25 को विस्तार कर दिया गया है . उल्च्लेखनीय है कि समर्थ पोर्टल पर सूचना अपलोड करने की अतिम तिथि निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा 15 मई 2025 निर्धारित थी लुआक्टा द्वारा समर्थ पोर्टल मे शिक्षकों द्वारा अपना डेटा अपलोड करने मे आ रही परेशानियो को दूर करने एवं तिथि बढ़ाये जाने को लेकर आंदोलन की घोषणा की गयी थी और खामियों के दूर न होने पर परीक्षा बहिष्कार का भी निर्णय लिया था।
इस संबंध में 13 मई 25 को लुआक्टा अध्यक्ष की वार्ता प्रमुख सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं विशेष सचिव उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्त्व से हुई थी और तिथि विस्तारित करने एवं इसमें आ रही खामियों को दूर करने तथा शिक्षकों को ट्रेनिंग दिये जाने की मांग पर सहमति बनी थी। वार्ता के क्रम में आज 16 मई 25 को निधि श्रीवास्त्व द्वारा आदेश जारी कर दिया गया और इसके लिए लुआक्टा शासन को धन्यवाद ज्ञापित करता है. शिक्षक नेताओं का कहना है कि शासन द्वारा पोर्टल मे आ रही कमियों को भी दूर कर दिया जायेगा।
लुआक्टा के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामन्त्री डा अंशु केडिया ने प्रमुख सचिव और विशेष सचिव को आभार किया है कि उन्होंने लुआक्टा की मांग को संजीदगी से लिया और पूरे प्रदेश के शिक्षक पिछले एक माह से अधिक समय से पोर्टल पर सूचना भरे इसके लिए जद्दोजहद कर रहे है . अब संघ की मांग पर प्रशिक्षण एवं भरने का समय बढ़ाने के आदेश से शिक्षक समुदाय को बड़ी राहत मिली है और गलत एवं अस्पष्ट सूचना भरने से बचाव भी हो जाएगा I
