
प्रस्तावना रखते हुए प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना जी ने कहा ही साहित्य समाज का दर्पण होता है।आधुनिक डिजिटल युग मे पत्र पत्रिकाओं की अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।- भाजपा उत्तर प्रदेश की पत्रिका “कमलज्योति” राजनैतिक पाक्षिक पत्रिका के उत्कर्ष शासन के आठ वर्ष विशेषांक का विमोचन भाजपा मुख्यालय लखनऊ में हुआ.
लखनऊ, 02 अप्रैल , campussamachar.com, भाजपा उत्तर प्रदेश की पत्रिका “कमलज्योति” (राजनैतिक पाक्षिक पत्रिका ) के उत्कर्ष शासन के आठ वर्ष विशेषांक का विमोचन आज 2 अप्रैल 20 25 को भाजपा मुख्यालय लखनऊ के मालवीय ग्रन्थालय में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रयम्बक त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का सकारात्मक बदलाव किया है। प्रदेश ने सर्वोत्तम प्रदेश की राह पकड़ी है। विशिष्ट अतिथि शंकर गिरी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहने की बात कही. शंकर लोधी ने कहा कि देश मे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अनुकरण हो रहा है। शिव भूषण सिंह ने देश की युवा शक्ति से आह्वान किया देश प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने में अपनी शक्ति लगाये।

up bjp news today : प्रस्तावना रखती हुए प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना जी ने कहा ही साहित्य समाज का दर्पण होता है। आधुनिक डिजिटल युग मे पत्र पत्रिकाओं की अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

कार्यक्रम में निखलेश सिंह, राजेश कश्यप ,आनन्द मोहन भटनागर ,बृज नंदन राजू ,उपेंद्र सिंह बंधु ,आलोक सिंह ,ओम प्रकाश ,अमर सिंह आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक साधक राज कुमार ने किया।
