

- लॉयंस क्लब बिलासपुर के सचिव श्रीमती प्रीति गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष लॉयन श्रीमती कविता गुप्ता,क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन लॉयन श्रीमती मंजू सोनी, पूर्व अध्यक्ष लॉयन महेश स्वर्णकार, लॉयन विशाल गुप्ता, लॉयन विष्णु गुप्ता,लॉयन राकेश गुप्ता ने अपने जीवन में समाज सेवा के अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया .
बिलासपुर, 21 दिसम्बर ,campussamachar.com लायंस क्लब बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक 21 दिसंबर 2024 को संकुल केंद्र गोंदईया, विकासखंड बिल्हा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंडरवा उ में सभी विद्यार्थियों को स्वेटर और फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन वंदन से किया गया,तत्पश्चात लॉयन्स क्लब बिलासपुर क्लासिक प्लस के अध्यक्ष लॉयन कमलेश गुप्ता के द्वारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं और अच्छी पढ़ाई करते हुए समाज, गांव और देश का नाम रोशन करें।
लॉयंस क्लब बिलासपुर के सचिव श्रीमती प्रीति गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष लॉयन श्रीमती कविता गुप्ता,क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन लॉयन श्रीमती मंजू सोनी, पूर्व अध्यक्ष लॉयन महेश स्वर्णकार, लॉयन विशाल गुप्ता, लॉयन विष्णु गुप्ता,लॉयन राकेश गुप्ता ने अपने जीवन में समाज सेवा के अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उन्हें जीवन में कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सभी विद्यार्थियों को स्वेटर और फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पेंडरवा के सरपंच उमेश श्रीवास जी ने लायंस क्लब के इस पुनीत कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक श्रीमती प्रार्थना सोनी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा टंडन, परमेश्वर गहवई, कृष्ण चंद्र ध्रुव (शिक्षकगण), शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण तथा गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। लायंस क्लब के इस पुनीत कार्य की पूरे गांव में प्रशंसा की जा रही है।
