

नई दिल्ली / लखनऊ , 21 दिसम्बर ,campussamachar.com, महामना मालवीय मिशन एवं रूल ऑफ लॉ सोसायटी के संयुक्त प्रतिनिधित्व मंडल ने आज 21 दिसम्बर को रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ( Minister of Defence Rajnath Singh ) से उनके आवास पर मिलकर उत्तरप्रदेश में बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार की ओर ध्यान आकृष्ट कराया तथा अवैध नशा कारोबार के क्रय विक्रय , उपभोग और उत्पादन पर प्रभावी नियन्त्रण लगाए जाने की मांग की।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र ( Rule of Law Society ) संयोजक शोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट , महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , किसान मंच संयोजक प्रशांत तिवारी , भाजपा के वरिष्ठ नेता करूणा शंकर त्रिपाठी , किसान नेता डॉ० पवन सिंह , सुप्रसिद्ध आर्य समाज चिंतक विमल पाण्डेय आदि ने रक्षामंत्री भारत सरकार को पत्र देकर अवगत कराया कि उत्तरप्रदेश के ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर व महानगरीय इलाकों में अल्पवयस्क बच्चों , महिलाओं को भी संगठित गिरोह द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध नशा कारोबार में धकेला जा रहा है, जिसके प्रभाव के आकर लाखों तरुण व नवजवान असमय काल-कलवित हो रहे हैं तथा असाध्य बीमारियों की चपेट में आकर परिवार समाज व देश के लिए अभिशाप बनते जा रहे हैं।
Rule of Law Society news, : रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ( Minister of Defence Rajnath Singh ) ने अवैध नशा कारोबार विषयक को गंभीरता से लेते हुए इसपर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रतिनिधित्व मण्डल को आश्वस्त किया तथा प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रशासन को निर्देशित भी किया है।
