
कोरबा.केंद्र सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइम इंडेक्स नंबर (AICPIN) के आधार पर महंगाई भत्ते का निर्धारण करती है । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला सचिव मानसिंह राठिया ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को 31प्रतिशत तथा राज्य कर्मचारियों को सिर्फ 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो केंद्रीय कर्मचारियों से 14 प्रतिशत कम है। जिसके कारण राज्य के 4 लाख 6 हजार 573 अधिकारी/ कर्मचारियों तथा लगभग 1 लाख 23 हजार पेंशन धारियों को 2500 से लेकर ?17000 तक प्रतिमाह आर्थिक हानि हो रही है । ऐसे में अधिकारी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तरुणसिंह राठौर , जिला सचिव मानसिंह राठिया , कोषाध्यक्ष हबेलसिंह अघरिया ने शासन से मांग की है की कर्मचारियों को लंबित 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित तत्काल भुगतान करावें ।शीघ्र प्रदान नहीं करने पर शिक्षक कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
